2 लाख रुपए के नकली नोट जब्त, नेपाल सीमा से मैहर कैसे पहुंच रही नकली नोटों की खेप, जवाब तलाशने में जुटी पुलिस
Satna: मैहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 774/23 धारा 389-ए का कायम कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Satna News: नेपाल बॉर्डर बिहार से नकली नोटों की खेप लेकर जबलपुर जा रहे कर सवार तीन बदमाशों को मैहर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मगर एक आरोपी चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड मंजूर कराई गई है।
मैहर थाना पुलिस ने तस्करों के पास से एख लाख 92 हजार 6 सौ रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। बता दें कि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों में दो जबलपुर के रहने वाले है। एक आरोपी फरार जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल तिलवारा भेड़ाघाट रोड का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार की रात नेशनल हाइवे पर स्विफ्ट कार नंबर MP20-CE1939 से ले जाई जा रही नकली नोटों की खेप पकड़ कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इन नकली नोटों को ब्लैक कलर की पन्नी में लपेट कर पीले कपड़े में छिपा कर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर महेंद्र दुबे को रविवार की रात मुखबिर से जानकारी मिली थी कि डार्क ग्रे कलर की कार नंबर MP 20 CE 1939 में सवार चार युवक नकली नोटों की खेप लेकर जबलपुर की ओर से जा रहे हैं। अनिमेष द्विवेदी मैहर थाना प्रभारी और नादन देहात टीआई संजय दुबे ने नाकाबंदी की। मैहर रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्विफ्ट कार आती दिखी जिसे पुलिस ने रोका तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया।
फोर व्हीलर की की तलाशी ली गई तो उसमे नकली नोटों की खेप पाई गई। इसी बीच जीतू उर्फ जितेंद्र वहां मौके से फरार हो गया। जबकि उसके तीन साथी पकड़े गए। उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इनके जरिए नकली करेंसी का नेटवर्क तलाश रही है।
पुलिस के जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपी हिस्ट्री शीटर हैं। आरोपी सौरभ तोमर के विरुद्ध जिला मंडला एवं ग्वालियर में 4 अपराध दर्ज हैं। अंकित कुशवाहा के विरुद्ध जबलपुर में 32 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आरोपी अंकित कुशवाहा नागपुर महाराष्ट्र में लूट के मामले में फरार चल रहा है।
पकड़े गए आरोपी
1-अंकित पिता नेतराम कुशवाहा 25 वर्ष निवासी गढापुरवा गढ़ा जबलपुर
2-आशीष सिंह पिता महेंद्र सिंह राजपूत 26 वर्ष निवासी ग्राम झोझी शहपुरा जिला जबलपुर
3-सौरभ सिंह पिता राघवेंद्र सिंह तोमर उम्र 28 वर्ष निवासी पोरसा जिला मुरैना हाल धरमवीर पेट्रोल पंप भिंड रोड पुष्कर कॉलोनी।
फरार आरोपी: जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल निवासी तिलवारा भेड़ाघाट रोड जबलपुर












Click it and Unblock the Notifications