Fact Check: अंतिम संस्कार पर भी 18% GST वसूल रहा है सतना नगर निगम? ये है वायरल खबर का सच

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार पर जीएसटी लगाने का दावा किया जा रहा है। वन इंडिया हिंदी ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक और गुमराह करने वाला पाया।

सतना नगर निगम द्वारा शहर के अंदर दो बड़े मुक्ति धाम में विद्युत शवदाह लगाए गए हैं। जिसको संचालित करने के लिए एक शुल्क तय करने के लिए चर्चा की गई थी। नगर निगम में परिषद की बैठक में इसकी चर्चा हुई थी, लेकिन अभी यह तय नहीं किया की जीएसटी लगाया जाएगा।

Fact Check Satna Municipal Corporation is charging 18 GST even on last rites the claim is wrong

सतना नगर निगम के कमिश्नर शेर सिंह मीणा का कहना है कि नगर निगम की बैठक में इसे केवल चर्चा में लाया गया था। निगम के द्वारा अभी तक जीएसटी नहीं लगाई गई है। इसमें विद्युत शवदाह के लिए एक शुल्क तय किया जाएगा। न की जीएसटी।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतिम संस्कार पर साफतौर पर कहा है कि अंतिम संस्कार, दाह संस्कार, दफनाने या शवगृह सेवाओं पर कोई जीएसटी नहीं वसूली जाएगी। ये सेवाएं जीएसटी से मुक्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+