एक परिवार, 4 लाशें और खौफनाक साजिश, लोगों ने जिसे समझा था सुसाइड वो निकला सामूहिक हत्याकांड
Satna News: सतना शहर के नजीराबाद में 4 शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। नजीराबाद में महिला और उसके 2 बच्चों की घर के अंदर धारदार हथियार से कथित हत्या कर दी गई। परिवार के मुखिया राजेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
आशंका है कि पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सतना शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत नजीराबाद में धारदार हथियार से संगीता चौधरी और उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी की हत्या कर दी गई जबकि पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया है।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि राकेश चौधरी शहर के पास ग्राम तिघरा का रहने वाला था। वह सतना में रहकर मजदूरी करता था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। कल ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। आज सुबह कमरे में महिला और उसके बेटों की खून से लथपथ लाशें मिलीं, जबकि राकेश रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी आशुतोष गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस बड़ी वारदात की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications