MP News : बाप-बेटे की डबल मर्डर से सतना में मचा कोहराम, लोगों ने चक्का जाम कर दिया
सतना जिले में पिता-पुत्र की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

सतना जिले रामपुर बघेलान क्षेत्र के ग्राम बेला कोठार से दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। गांव की रोड किनारे बोर घर में रविवार सोमवार की रात अज्ञात आरोपियों ने बाप बेटे की हत्या कर दी। हत्यारे मर्डर करने के बाद फरार होने में कामयाब रहे। दोनों बाप बेटे की हत्या लोहे की किसी ठोस औजार से सिर में चोट पहुंचाकर की गई। सोमवार की सुबह बाप बेटे के हत्या की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। परिजनों रिश्तेदारों सहित क्षेत्र के ग्रामीण इकट्ठे हो गए, और बेरहमी से की गई हत्या से आक्रोशित गांव वालों ने परिजनों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। रोड के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मुआयना किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रीवा से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी आ गई। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किए जाने के बाद जिला पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचकर हत्या की घटना का मुआयना किया. नाराज ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके बाद नेशनल हाइवे का चक्का जाम खुला।
आरोपियों ने बोरघर में सो रहे 80 साल बाप रामबहोर साकेत और 50 साल बेटा शंकरलाल साकेत का मर्डर कर दिया गया। सोमवार की सुबह बोरघर के अंदर ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ बाप बेटे की लाश को देखा तो होश उड़ गये। पहले तो परिजनों को फिर ग्रामीणों को इस जघन्य अपराध की खबर हुई।
वहीं, रामपुर पुलिस ने लाशों का पंचनामा कर कब्जे में लिया और पीएम के लिए रामपुर सामुदायिक केंद्र भेज दिया है। बाप बेटे के दोहरे हत्याकांड से गुस्साए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग मैं चक्का जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने आंदोलनकारी ग्रामीणों से बातचीत की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसी तरह नेशनल हाईवे को खुलवाया जा सका। रामपुर में पीएम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications