Satna news: मैहर जनपद कार्यालय की छत पर चढ़ा उपसरपंच, फांसी लगाने का हाईवोल्टेज ड्रामा, video

Satna news:

Satna news: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर जनपद कार्यालय कार्यालय पर गुरुवार की दोपहर तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक उपसरपंच के द्वार कार्यालय के छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। छत पर चढ़ा युवक छत पर बने पिलर से रस्सी का एक सिरा बांध दिया और दूसरा सिरा अपने गले में डाल कर फांसी लगाने की धमकी देने लगा।

काफी समय तक मौके पर मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन जब वो नहीं माना तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तब कहीं जाकर 1 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद छत पर चढ़ा व्यक्ति वापस नीचे उतरा।

up sarpanch high voltage drama satna

गुरुवार की सुबह मैहर जनपद कार्यालय की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई है। विनोद यादव मैहर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुगड़ी का उप सरपंच है। विनोद यादव गले में फांसी का फंदा डालकर जनपद पंचायत की छत पर चढ़ गया तथा छत के पिलर से रस्सी बांधकर फांसी लगाने की धमकी दे रहा था।

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विनोद को समझाकर लगभग 1 घंटे के बाद सकुशल नीचे उतार लिया। घंटों चले इस हाइवोल्टेज ड्रामे के दौरान सभी की सांसें अटकी रहीं।

उपसरपंच विनोद यादव के अनुसार ग्राम पंचायत घड़ी में सरपंच एवं सचिव द्वारा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है् जिनमें कई भ्रष्टाचारो पर जांच एवं रिकवरी आदेश भी जारी है। लेकिन आज दिनांक तक पैसे की वसूली नहीं हो पाई है। इन्हीं मांगों को लेकर लगातार उपसरपंच द्वारा मैहर से लेकर जिला तक के कार्यालयों के चक्कर काटे जा रहे थे किंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही थी झूठा आश्वासन दिया जा रहा था।

वहीं विनोद यादव का यह भी आरोप है कि उसे कई प्रकार की धमकियां दी जा रही थी। कुछ लोगों के द्वारा हरिजन एक्ट में फंसाने की भी धमकी दी जा रही थी। विनोद के कहे अनुसार इन्हीं सब कारणों से दुखी होकर आज आत्मघाती कदम उठाया।

मैहर एसडीएम ने कहा है कि जिन मामलों को उपसरपंच द्वारा उठाया जा रहा है उनमें जांच की जा रही है। जांच की जानकारी उपसरपंच से भी साझा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+