Satna news : युवक को रंगीन मिजाज होना पड़ा भारी, चचेरे भाई ने तीन युवकों के साथ मिलकर की हत्या

रंगीन मिजाज होने के कारण उसका चचेरा भाई घनश्याम सिंह चिढ़ रहा था, जिसके बाद घनश्याम सिंह ने ललन सिंह को मारने की योजना बनाई।

satna swinger cousin bolghar corpse

सतना जिले में बीते दिनों खेत के पंप हाउस में खून से लथपथ युवक का शव मिला था, पुलिस ने मामले का आज खुलासा किया कि युवक का रंगीन मिजाज होना उसकी हत्या की वजह बन गई। जिसमें ईट पटक कर युवक की हत्या की गई थी। युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों आरोपियों में से मृतक का चचेरा भाई सहित गांव के तीन अन्य लोग शामिल, आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, घटना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया कोठार ग्राम की।

मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया कोठार ग्राम में 20 जनवरी को खेत मे बने पंप हाउस में 38 वर्षीय मृतक लल्लन सिंह नामक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने यह देखा कि युवक के माथे में गंभीर चोट है, और पंप हाउस में लगे स्टार्टर के बिजली की तार माथे वाली चोट की जगह पर मिले, प्रथम दृष्टया शव को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Recommended Video

    युवक को रंगीन मिजाज होना पड़ा भारी, चचेरे भाई ने तीन युवकों के साथ मिलकर की हत्या

    पुलिस ने जब मृतक ललन सिंह के बारे में पता लगाया तो मृतक रंगीन मिजाज का था जिसके चलते स्थानीय लोग और उसके परिवार के लोग उससे बेहद खफा थे, बताकर रंगीन मिजाज होना उसके चचेरे भाई घनश्याम सिंह को नागवार गुजर रहा था, जिसके बाद घनश्याम सिंह ने ललन सिंह को मारने की योजना बना डाली, फिर एक दिन उसे मौका मिल गया जब ललन सिंह खेत में बने पंप हाउस में अकेले सो रहा था, तभी उसका चचेरा भाई घनश्याम सिंह अपने साथी भूपेंद्र सिंह, लखन विश्वकर्मा, अभय राज सिंह के साथ मिलकर पंप हाउस पहुंचे, और ललन सिंह के सिर पर ईद पटक कर उसकी हत्या कर दी, और हत्या का साथ छुपाने के लिए पंप हाउस मैं लगे स्टार्टर के बिजली की तार को उसके सिर के पास रख दिया, ताकि यह हत्या प्रतीत ना हो और बिजली के करंट से मरना सामने आए।

    लेकिन पुलिस ने इस मामले की बारीकी से छानबीन की, तब यह सामने आया कि मृतक लल्लन सिंह की आदत खराब थी, वह महिलाओं के प्रति रंगीन मिजाज की हरकतें करता था, जिससे उसके चचेरे भाई सहित गांव के ही अन्य लोग बेहद परेशान थे, यही वजह है कि उसके चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललन सिंह को मौत के घाट उतार दिया, इस मामले खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+