Satna News: कलेक्टर बंगले मे होली का खेल, COVID-19 में मां-बाप खो चुके बच्चों के चेहरो पर बिखरे खुशियों के रंग

सतना कलेक्टर बंगले में कोरोना काल (COVID-19) में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए खुशियों के नए रंग लेकर आई।

Satna news Holi

Satna news: सतना में कोविड-19 (COVID-19) के दौर में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के चेहरे पर आज खुशी खिल गई। बच्चों ने अपने जीवन के दुख दर्द को दूर कर होली (Holi) का त्यौहार मनाया, खूब रंग गुलाल उड़ाए और मौज मस्ती की।

Satna news Holi

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा के नवाचार परिणाम स्वरूप शुक्रवार को कलेक्टर बंगले में होली बाल रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इन बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग दिखे। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की। कलेक्टर अनुराग वर्मा और उनकी पत्नी नेहा चौधरी ने भी बच्चों को रंग लगाया। इन बच्चों के साथ उनकी जुड़वा बेटियों ने भी खूब होली खेली।

Satna news Holi

कलेक्टर बंगले में आयोजित बाल रंग कार्यक्रम में रंग गुलाल के साथ बच्चों पर पुष्पवर्षा भी की गई। बच्चों ने डांस किया और मौज मस्ती की। नाश्ते के साथ ही उनके लिए गोलगप्पों,पॉप कॉर्न, कोल्ड ड्रिंक और लॉलीपॉप का भी इंतजाम किया गया था। इस दौरान कलेक्टर व उनकी पत्नी ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Satna news Holi

गौरतलब हो कि सतना में कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ त्योहार की खुशी बांटने का सिलसिला जारी है। बीते वर्ष भी कलेक्टर ने इन बच्चों के साथ होल खेली थी और फिर दिवाली पर भी इनके साथ भी मिठाई बाटी थी। इस बार भी कलेक्टर बंगले में 37 बच्चों को होली खेलने के लिए बुलाया गया था। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि प्रशासन इन बच्चों के परिजन की जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं रहेगा। बच्चों के चेहरों पर खुशी देख आत्मसंतुष्टि होती है। हमारा प्रयास है के हर त्यौहार बच्चों के साथ मनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+