Satna News : दीपावली पर Chitrakoot में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 2 लाख लोगों ने मंदाकिनी नदी में लगाई डुबकी

Satna news। चित्रकूट के सोमवती अमावस्या पर दीपदान मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 20 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर रामघाट पर दीपदान किया। चारों ओर टिमटिमाते दीपक चित्रकूट तीर्थ स्थल पर अद्भुत दीपदान मेला का संदेश देते रहे।

Chitrakoot Diwali Mandakini River

दीपावली के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदाकिनी तट पर भक्तों का हुजूम लगा रहा। लगभग 20 लाख भक्तों ने मंदाकिनी नदी में स्नान करके कामदनाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद दीपदान कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली के सुबह से लेकर देर रात तक यह नजारा देखते ही बना। अन्य तीर्थ स्थानों पर भी भक्तों ने दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा भी लगाई।

मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश इलाके में करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 23 सेक्टर और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। एलआइयू व डाग स्क्वॉड टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करती रही। दीपावली की धूम रही। जगह जगह से से आई भक्तों की टोलियां हाथ में लाठी और मोरपंख लेकर दीपावली नृत्य करती रहीं। उनके करतब देख लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। इनकी टोलियों की जिले वार प्रतियोगिता भी हो रही है। भरत मिलाप मंदिर में दीपावली डांस देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे।

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरे से पर नजर रखी जा रही है। सोमवार की रात मेला इलाके में भीड़ बढ़ने की सूचना मिलने पर कलेक्टर अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा व पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रामघाट से लेकर कामदनाथ मंदिर के आसपास नजर बनाए रहे।

भक्तों के लिए कई स्थानों पर मठ मंदिरों के माध्यम से प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। तुलसीपीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जा रहा है, इसी तरह से अन्य मठ मंदिरों में भी प्रसाद बाटा जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+