'3 दिसंबर को भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी', रिजल्ट से पहले ही सीएम शिवराज ने किया दावा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मतगणना से पहले मैहर मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने मां शारदा की पूजा अर्चना की। सीएम शिवराज ने दावा किया है कि 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम में भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलेगी।

वही वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर उन्होंने कहा कि एंटी इनकंबेंसी का सवाल ही नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ मैहर पहुंचे।मुख्यमंत्री शिवराज ने मां शारदा के दर्शन के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया।

BJP will get the biggest victory

चुनाव में जीत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में बहन बेटियों और किसानों का भरपूर सहयोग मिला है। लाड़ली बहनों ने खुलकर भाजपा को मतदान किया है। वोट प्रतिशत बढ़ने के सवाल पर कहा कि यह एंटी इनकंबेंसी नहीं है बल्कि सरकार के विश्वास की वजह से वोटिंग का परसेंटेज बड़ा है। 3 दिसंबर को जो जनादेश ईवीएम से बाहर आएगा उसमें अब तक सबसे बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की मां शारदा से देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।मैहर में माई की कृपा से ही मैहर लोक बनेगा उसका स्थल चयन चल रहा है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शारदा प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान पुजारी स्वर्गीय देवी प्रसाद जी के निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। देवी प्रसाद जी का 15 नवंबर को निधन हो गया था। उनके साथ पत्नी साधना सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+