Video: भाजपा MLA ने अपनी पार्टी के सांसद गणेश को कहा राक्षस, बोले- सुधर जाओ वरना मैहर में घुसने नहीं देंगे
Satna News: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक और सांसद गणेश सिंह के बीच की खाई और गहरी होती जा रही है। सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नाराणय त्रिपाठी ने सतना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद गणेश सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि मैहर किसी की जागीर नहीं, सांसद जी अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनका मैहर में घुसना बंद हो जाएगा। [वीडियो नीचे]
विधायक नाराणय त्रिपाठी भाजपा सांसद गणेश सिंह से गाइडलाइन का पालन नहीं करने से नाराज थे। मैहर सिविल अस्पताल में आगमन निर्गमन द्वार, ट्रामा सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद के हस्तक्षेप पर विधायक नारायण त्रिपाठी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सांसद जी पहले बताए कि केंद्र की कौन काम मैहर विधानसभा में लेकर आए हैं। मैहर के विकास के लिए चार बार की सांसदी से उन्होंने क्या दिया है। मैहर ही नहीं जिले में बताए केंद्र सरकार की क्या योजना दिलाई।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के विकास को, विधायकों के कामों का लोकार्पण और भूमि पूजन कर विकास पुरुष बनने का ढोंग करना ठीक नहीं हैं। घमंड तो रावण का भी नहीं रहा तो सांसद क्या चीज है। मैं समर्थन ना करता तो तीसरी बार ही निपट गए होते। विधायक ने कहा कि सम्मान के खिलाफ और प्रोटोकॉल के खिलाफ कुछ भी सहा नहीं जाएगा। राक्षसों के विनाश के लिए ही नारायण का जन्म हुआ है। किसी को डरने की जरूरत नहीं हर स्तर पर अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
विधायक नाराणय त्रिपाठी और सांसद गणेश सिंह दोनों भाजपा पार्टी के है। एमपी में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने चुनाव की तैयारी जोरो से प्रारंभ कर दी है। लेकिन उससे पहले सतना में भाजपा की आपसी फूट खुलकर सामने लगी है। भाजपा जहां मध्य प्रदेश में फिर से सरकार में आने का दावा कर रही है। वही, कांग्रेस कह रही है कि प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। इस वर्ष मध्य प्रदेश के साथ ही दो प्रदेशों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव हैं। इन तीन प्रदेशों में सिर्फ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications