Satna News: भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के खाते में चला गया नगर परिषद अध्यक्ष पद
Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दीपा मिश्रा ने कब्जा जमा लिया है।
Satna News: मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दीपा मिश्रा ने भाजपा की सुनीता पटेल को 8-7 के अंतर से हरा दिया है। नगर परिषद रामनगर के अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस की ओर से पार्षद दीपा ने तो भाजपा से सुनीता पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
15 पार्षदों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के 5 पार्षद तथा भाजपा के 10 पार्षद रहे। इसमें सुनीता पटेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की करीबी राम सुशील पटेल की पत्नी है।

रामनगर नगर परिषद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। अध्यक्ष पद से प्रथक होने के बाद खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता पटेल को जीतने के लिए सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने मंगलवार को न्यू रामनगर में डेरा डाल रखा था। उधर कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी सुबह से रामनगर पहुंच गए थे।
भाजपा में क्रॉस वोटिंग
15 सीटों वाली नगर परिषद में संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन वोटिंग के दौरान भाजपा के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया इस तरह से कांग्रेस को आठ वोट मिले और भाजपा साथ वोट तक सिमट कर रह गई।
2023 नगरी निकाय के आम चुनाव के दौरान इस बार रामनगर नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता पटेल निर्वाचित हुई थी। हालांकि अदालत के एक फैसले ने सुनीता पटेल और उनके पति राम सुशील पटेल का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में दोनों ने जीत हासिल कर अपना पार्षद पद वापस लेने में कामयाब हुए। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सुनीता ने दोबारा कोशिश की लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications