Satna News: सतना में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, हमास के आतताईयों का समर्थन करती है कांग्रेस

MP Election 2023: कांग्रेस पार्टी एक बार फिर झूठ के सहारे चुनाव मैदान में है। कांग्रेसी के इन्डी एलाइन्स में शामिल लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं और उसे खत्म करने की बात करते हैं। इस चुनाव में आप अपना मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को दें, जो हर समय सनातन धर्म के साथ रही है। अयोध्या में तैयार हो रहा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर इसका प्रमाण है।

बता दे फेमस भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने बीजेपी के विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए जाने के अवसर पर सतना में आयोजित जनसभा को संबोधित किय। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला और सतना सांसद व विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।

Big statement of BJP MP Manoj Tiwari in Satna, Congress supports terrorists of Hamas.

हमास के आतताईयों का समर्थन करती है कांग्रेस पार्टी

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां विकास के इतने काम हुए हैं कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन में एमपी है और एमपी के मन मे मोदी जी हैं।

तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हमास जैसे उग्रवादी संगठन का समर्थन करते हैं। इसी हमास ने इजराइल में घुसकर निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया था और महिलाओं के साथ घोर अन्याय तथा बच्चों के साथ बर्बरता की थी। ऐसे आतताईयों का साथ भी कांग्रेस पार्टी देती है। उपस्थित जनसमुदाय को कांग्रेस के झूठ-फरेब से सावधान करते हुए तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के छल से बचकर रहना क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कपटनाथ धोखे और छल के साथ फिर चुनाव मैदान में हैं।

बीजेपी जो कहती है, वो करती हैः राजेन्द्र शुक्ला

जनसभा को सम्बोधित करते हुए एमपी शासन के जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 2018 के चुनाव में हमें विंध्य क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिला था और इस बार भी विंध्य की जनता भाजपा के साथ है। इसका कारण है कि लोग यह जानते हैं कि भाजपा जो कहती है उसे करती है।

उन्होने कहा कि यह चुनाव किसी उम्मीदवार को जिताने और किसी को हराने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। हमने पिछड़ेपन को दूर कर विकसित प्रदेश की नींव रखी है, लेकिन विकास के रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में आप सभी का समर्थन जरूरी है। शुक्ला ने कहा कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है और आज सारी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

इस चुनाव में सतना की जनता और पार्टी कार्यकर्ता ही प्रत्याशी हैंः गणेश सिंह

बीजेपी के सांसद और विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा मे कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। उन्होने कहा कि मैं प्रत्याशी नहीं हूं, बल्कि इस चुनाव में सतना की जनता प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि हमने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आज म.प्र. में माताओ के सम्मान की, बेटियों के सम्मान की, किसानों के सम्मान की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो समाज के सभी वर्गो के महापुरुषों,, संतों का सम्मान कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लोग हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ अनर्गल प्रलाप बाते करते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने काम किया है और आगे भी बढ़ेगी। इसलिए भाजपा को जिताकर विकास का मार्ग प्रशस्त कीजिए। सभा को अमरपाटन से प्रत्याशी श्री रामखेलावन पटेल, रैगांव प्रत्याशी प्रतिमा बागरी, चित्रकूट प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह गहरवार, मैहर प्रत्याशी श्रीकान्त चतुर्वेदी, रामपुर बाघेलान प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी यादव, गगनेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने भी सम्बोधित किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+