Satna News: 15 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का रामपुर बघेलान विधायक ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में ग्राम बैजनाथ में विगत दिवस आयोजित रामपुर बाघेलान विधानसभा एवं सेमरिया-विधानसभा के सम्मिलित कार्यक्रम में रामपुर बघेलान के विधायक विक्रम सिंह ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक केपी त्रिपाठी के साथ विकास पर्व के तहत लगभग 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
जिसमें 6.60 किमी लम्बाई वाले बेला बैजनाथ नौवस्ता मार्ग के मजबूतीकरण के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले उन्नयन कार्य, ग्राम बैजनाथ में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से 33/11 के० व्ही० विद्युत उपकेंद्र, ग्राम सोनरा में लगभग 44 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत नल-जल योजना का भूमिपूजन तथा ग्राम पंचायत बैजनाथ में 66 लाख 29 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत रीवा अध्यक्ष नीता कोल, जनपद पंचायत रीवा अध्यक्ष संगीता यादव, उपाध्यक्ष सुनीता द्विवेदी, दयानन्द तिवारी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुधीर शुक्ला, शेषमणि पाण्डेय, मानेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications