Bageshwar Dham: 3 से 7 मई तक मैहर में कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, 51 हजार कलश शोभायात्रा निकालने की तैयारी
Bageshwar Dham: मैहर विधायक ने बताया कि 3 मई से 7 मई तक मैहर में श्री बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा सुनाई जायेगी,साथ ही रिकार्ड 51 हजार कलश के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी कथा और बयानों को लेकर सुर्खियों में है। उनके लाखों भक्त हैं। 2024 तक के लिए उनकी कथाएं पहले से ही बुक हो गई हैं। सतना जिले के देवी धाम मैहर में भी आगामी 3 मई से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही जाएगी, जिसकी सूचना जारी कर दी गई है। सतना समेत आसपास में रहने वाले धाम से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए ये अच्छी खबर है।

यह कार्यक्रम मैहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम वाले पंडित जी यहां पर कथा वाचन करेंगे। उनकी कथा 3 से 7 मई तक चलेगी, जिसको लेकर उनके भक्तों में भी बेहद उत्साह नजर आ रहा है। इस बारे में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि बागेश्वर धाम महाराज की 5 दिवसीय कथा का आयोजन मैहर देवी धाम में आयोजित होगी। जिसके लिए कथा के शुरुआती दिन पर 51 हजार कलश की शोभायात्रा निकालकर एक रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।

50 एकड़ में लगेगा पंडाल: बताया कि इसके अलावा कथा के आयोजन के लिए लगभग 50 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। जहां बिजली, पानी की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ भंडारे की भी पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। इस आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।
मध्यप्रदेश के धतरपुर जिले के ग्राम गड़ा में बागेश्वर धाम स्थित है। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को देखकर ही बता देते हैं कि उन्हें क्या समस्या है। बागेश्वर धाम में रोजाना लाखों की तादाद में भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लंबी लंबी लाइने लगती है। और बाद में पंडित धीरेंद्र लोगो से मिलकर एक पर्चा बनाते हैं जहां वो उनकी परेशानियों को लिख देते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ये अंदाजा देखकर भक्त सोशल मीडिया में हैरान हैं। देश के कोने कोने से लोग बागेश्वर धाम को एकबार देखने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications