क्या उखाड़ लेगा मेरा, तू नौकर है मैं अधिकारी हूं.. 'गालीबाज' जेई पर गिरी गाज; विभाग ने लिया तगड़ा एक्शन
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के बिजली कंपनी के जेई का एक ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में वह डॉक्टर उपभोक्ता को गाली देते हुए नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि क्या उखाड़ लेगा मेरा, तू नौकर है मैं अधिकारी हूं। ऑडियो की शिकायत पर विभाग ने तगड़ा एक्शन लिया है।
जानकारी अनुसार, मैहर जिले के अमरपाटन में पदस्थ बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता (JE) एवं वितरण केंद्र प्रभारी प्रकाश चंद निगम को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सतना के अधीक्षण अभियंता (एसई) पीके मिश्रा ने निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला
Recommended Video
बताया जा रहा है कि बिजली उपभोक्ता डॉ सौरभ पटेल ने डीई अमरपाटन आरके पांडे से शिकायत की है कि जेई अमरपाटन प्रकाश चंद्र निगम द्वारा उनके साथ बदसलूकी करते हुए फोन में गालियां बकी और जान से मारने की धमकी दी है।
उपभोक्ता पेशे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर है उनके द्वारा बीते 25 जुलाई को अपने बिजली कनेक्शन नंबर आईवीआरएस क्रमांक 1384012470 में लगातार बिल ज्यादा आने की लिखित शिकायत जेई निगम से की थी।
लिहाजा जेई प्रकाश चंद्र निगम ने उपभोक्ता सौरभ पटेल से 10 हजार रुपया कंप्यूटर आपरेटर के पास जमा करने कहा था। लिहाजा दस हजार की रकम जमा की गई और भरोसा दिलाया गया कि बिल सुधर जाएगा। जुलाई से अक्टूबर गुजरने को है पर बिल में सुधार नहीं किया गया और सबसे बड़ी बात तो ये कि उक्त ली गई दस हजार की रकम को जमा नहीं किया गया। जब उपभोक्ता ने फोन पर जानकारी चाही तो ऑपरेटर भी डॉ को गुमराह करने लगा लिहाजा जब उपभोक्ता ने शिकायत की बात कही तो ऑपरेटर ने जेई निगम को जानकारी दी तो आग बबूला जेई अमरपाटन ने उपभोक्ता डॉक्टर को न सिर्फ खरी खोटी सुनाई बल्कि धमकाया भी।
अब पैसे भी लिए और काम नहीं किया ऊपर से जेई को मिर्च ऐसी लगी, भाषा का ऐसा प्रयोग कि जूनियर इंजीनियर पढ़कर नहीं किसी की रहमो करम पर बने हों। फोन पर ऐसी धमकी जेसै चौराहे का मवाली हो....? जेई व उपभोक्ता के बीच बातचीत का आडियो भी जमकर वायरल हुआ है। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा ने डीसी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
वायरल ऑडियो अधीक्षण यंत्री सतना के संज्ञान में आया तो उन्होंने JE पीसी निगम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। बताया जाता है। निगम इसके पहले भी विवादित रहे हैं। उन्हें लोकायुक्त ने रिश्वत लेते ट्रैप भी किया था।
अधीक्षण यंत्री पीके मिश्रा ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि अमरपाटन के जेई पीसी निगम का एक ऑडियो आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है। इसकी हमने जांच करवाई है। जांच के दौरान ऑडियो की पुष्टि की गई है। जिस पर विभागीय जांच लंबित रखते हुए अमरपाटन जेई पीसी निगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications