Satna News: मौत के बाद भी वसूली का खेल, एंबुलेंस से शव पहुंचने के लिए 2500 रुपए, गांव वालों ने बना लिया video
Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 108 एम्बुलेंस सेवा से बालक का शव लेकर गांव गए एंबुलेंस चालक ने शव को उतारने से पहले परिजनों से ढाई हजार रुपये की अवैध वसूली की है।
इसके बाद ही वाहन से शव को उतरने दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी होने लगी है।

मामला मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के झिन्ना गांव का है। विगत दिनों एक युवक की जिला अस्पताल सतना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस चालक ने उसे घर तक ले जाने के लिए कहा और घर पहुंचने के बाद उनसे पैसों की मांग करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग की और तब जाकर इस खेल का खुलासा हुआ। जिससे सरकार की फ्री एम्बुलेंस सेवा पर सवाल खड़े हो रहें है।
सोशल मीडिया में शव को गांव तक पहुंचने के लिए ढाई हजार रुपयों की अवैध वसूली को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ एल.एन तिवारी ने मामले पर रविवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएमएचओ सतना ने तत्काल कारवाही करते हुए वाहन चालक को सेवा से पृथक करते हुए पीड़ित व्यक्ति को पैसे लौटाने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications