इस गुरु से है सपना चौधरी का खास कनेक्शन, फर्श से अर्श पर पहुंचाया
नई दिल्लीः हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी इनदिनों बिग बॉस के घर में छाई हुई हैं। दिल्ली और एनसीआर में सपना चौधरी को उनके गानों और डांस की वजह से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जातने हैं अगर सपना चौधरी को इतना फेम मिल पाया तो इसके पीछे कौन है! एक आम सी लड़की लाखों दिलों की धड़कन कैसे बन गई! आज हम आपके लिए लाए हैं सपना चौधरी की जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से।

वीरपाल सिंह की वजह से पूरा हुआ सपना
सपना चौधरी को दुनिया के सामने लाने का श्रेष्य उनके गुरु वीरपाल सिंह को जाता है। सपना का सपना उनके गुरू वीरपाल सिंह की वजह से पूरा हुआ। हरियाणा के दूसरे सिंगर बताते हैं कि सपना को वीरपाल सिंह खरकिया ने तराशा था।

सात साल पहले हुई थी मुलाकात
कहा जाता है कि सात साल पहले सपना की मुलाकात वीरपाल खरकिया से हुई थी। सात साल पहले सपना के परिवार की आर्थिक काफी खराब थी। उनके पिता के देहांत के बाद उन पर परिवार को बोझ आन पड़ा था। उस समय सपना दसवीं में पढ़ती थी।

सपना को है हरियाणवी संस्कृति से लगाव
सपना को हमेशा से हरियाणवी संस्कृति से लगाव था, वो बचपन से ही हरियाणवीं रागनियां सुना करती थीं। इस दौरान साल 2010 में उनकी मुलाकात खरक कलां गांव में वीरपाल सिंह खरकिया से हुई।

वीरपाल ने सिखाया
सपना के परिवार की हालात देख वीरपाल ने उन्हें हरियाणा का पक्का साज ढोलक, तबला, हारमोनियम व कलाट पर तैयार करना शुरू कर दिया। कुछ समय में सपना डांस सिख गई। जनता के सामने पहले बार सपना ने 21 दिसंबर 2010 को स्टेज प्रोग्राम किया।

बदल गई सपना की जिंदगी
यहीं से सपना की जिंदगी बदल चुकी थी। देखते ही देखती सपना को पहचान मिलनी शुरू हो गई और कुछ सालों में नॉर्थ इंडिया लोगों के दिलों की धड़कन बन गई।

सपना की कामयाबी से खुश हैं उनके गुरु
वीरपाल सिंह खरकिया ने कई कलाकारों को पहचान दी है, जिसमें सपना चौधरी एक हैं। वीरपाल ने स्टार गायिका अन्नु काद्यान को भी तैयार किया। आज ये गुरु सपना की कामयाबी को देखकर खुश है।












Click it and Unblock the Notifications