UP: विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने इस्तीफे पर दी सफाई, बोले- फर्जी है लेटर, मेरा जीवन BJP को समर्पित है
भदोही, 12 जनवरी: 'मेरा तन, मन व जीवन बीजेपी को समर्पित है।' अपने इस्तीफे की ख़बर पर भदोही से भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने ये बातें कही हैं। दरअसल, बीजेपी विधायक का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मेरा लेटर पैड इस्तेमाल कर साजिश के तहत इसे वायरल किया गया है, मैं इसकी तहकीकात कराऊंगा। ये भ्रामक स्थिति फैलाई गई है। सदन के अलावा स्वामी प्रसाद मोर्या के साथ 7-8 महीने से मेरी कोई वार्ता नहीं हुई है। त्रिपाठी ने कहा, 'मैं इस मामले पर एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। मैं इसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की भी मांग करता हूं।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे ने सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है। मौर्य के बाद करीब आधा दर्जन विधायक भी भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं। वहीं, देर रात भदोही से भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के लेटरपैड से इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधायक ने बुधवार को खुद इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके लेटरपैड का गलत इस्तेमाल किया। वह भाजपा के आम कार्यकर्ता हैं।
Recommended Video
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। दारा सिंह चौहान योगी सरकार में पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थीं कि दारा सिंह चौहान भी इस्तीफा दे कर सपा में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications