UP News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

UP Bhadohi News: भदोही जनपद में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क की दूसरी तरफ हुए एक्सीडेंट को देखने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार की कार ने उनको टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था, हालांकि अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो जाने से उनके परिवार में मातम पर सारा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

two-youth-no-more-in-varanasi-prayagraj-highway-accident

यह घटना भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के सूफी नगर इलाके में शनिवार की देर रात एक वहां से टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे ढाबा पर काम करने वाले 32 वर्षीय अशोक दुबे और 29 वर्षीय कृष्ण कुमार बिंद घायल पशुओं को देखने के लिए हाईवे पर करके दूसरी पटरी पर गए थे।

घायल पशुओं को देखने के बाद अशोक दुबे और कृष्ण कुमार बिंद तथा गोपाल आदि तीनों सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े और डिवाइडर पर खड़े थे, इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की कार ने तीनों को धक्का मार दी।

धक्का लगने के बाद स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे तथा पुलिस को भी सूचना दिए अस्पताल पहुंचने के बाद अशोक दुबे और कृष्ण कुमार को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अस्पताल में पहुंची पुलिस दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी छोटक यादव द्वारा बताया गया की दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार पकड़ ली गई है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार में मातम बसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+