UP Bhadohi News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किशोरी के अपहरण का Video, जांच के बाद पुलिस ने बताई सच्चाई

UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के मोढ़ बाजार के समीप एक छात्रा का अपहरण किए जाने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच पड़ताल शुरू हुई तो मामला झूठा निकाला। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।

दरअसल, शनिवार को सायंकाल सोशल मीडिया पर भदोही जनपद का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया जा रहा था कि मोढ़ बाजार में बदमाशों द्वारा एक किशोरी का अपहरण करने का प्रयास किया गया।

kidnapping-case-of-teenage-girl-went-viral-on-social-media-in-bhadohi-up

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि मामला झूठा है।

मामले की पूरी तहकीकात करने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में बयान जारी करते हुए सफाई दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक किशोरी अपनी मां के साथ जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और किशोरी भागने लगी।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन द्वारा बताया गया कि इस मामले की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक लड़की के अपहरण किए जाने के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामला पूरी तरह झूठा निकला, अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा बताया गया कि पप्पू प्रजापति नामक एक व्यक्ति के बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटी की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात में पप्पू प्रजापति की बेटी अस्पताल से गायब हो गई। ऐसे में उसके परिवार वाले और रिश्तेदार उसे खोज रहे थे।

देखें Video:-

उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान सड़क पर टहल रही किशोरी को देखकर लोग उसे रोक कर उसे पप्पू प्रजापति की बेटी समझ लिए और पूछताछ करने लगे। यही घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर लोगों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद कहीं जा रही है जबकि मामला कुछ और है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+