यूपी के भदोही में आसमान से हुई मछलियों की 'बारिश', देखने के लिए लग गई भीड़

भदोही, 19 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आसमान से बारिश के पानी के साथ सैकड़ों मछलियां भी आ गिरीं। सड़क पर मछलियों को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला भदोही के चौरी क्षेत्र के कंधिया के पास का है। बारिश के दौरान पानी के साथ जैसे ही मछलियां गिरने लगी इसे देखकर लोग अचंभित रह गए। हालांकि, जानकार इसे सामान्य घटना मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि क्षेत्र में चक्रवाती हवा के साथ निम्न दबाव बनने के कारण कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं।

मछलियों को देखने के लिए लगी भीड़

मछलियों को देखने के लिए लगी भीड़

बारिश के दौरान एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों छोटी-छोटी मछलियां बारिश के दौरान गिरीं। मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इन मछलियों को उठाकर तालाब और आसपास के गड्ढों में फेंक दिया, जहां पानी भरा था। एक ग्राीमण ने बताया कि मछलियों को गिरता देख सभी लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि करीब 50 किलो तक मछलियां आसमान से गिरीं थीं, जिन्हें इकट्ठा करके गड्ढों और तालाब में छोड़ दिया गया।

मछलियों को देखने के लिए दौड़े लोग

मछलियों को देखने के लिए दौड़े लोग

आसमान से मछली गिरने की बात पता चलते ही कोई छत पर तो कोई खेतों में दौड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खेत, छत, बाग समेत सभी स्थानों पर मछलियां गिरी थीं। ग्रामीणों ने 50 किलो से ज्यादा मछली इकठ्ठा की और उसे तालाबों और गड्ढों में फेंक दिया। बता दें, बारिश के पानी के साथ गिरी मछलियां सामान्य मछली से अलग थीं। इन मछलियों का रंग और आकार भी अलग बताया गया।

क्या कहते हैं जानकार ?

क्या कहते हैं जानकार ?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कभी-कभी निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ऐसा होता है। नदियों, तालाबों के पास बनी चक्रवाती हवा मछलियों को भी उड़ा ले जाती है और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान ऐसा देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+