विधायक विजय मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी, उत्पीड़न का लगाया आरोप

भदोही, 20 अगस्त: भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए बताया कि विधायक के गुंडे उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसके भाई को रेप के फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है। बता दें, युवती ने विधायक विजय मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था। युवती का यह भी आरोप है कि जिन लोगों को विधायक ने उसे घर छोड़ने के लिए भेजा, उन लोगों ने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया।

bhadohi woman who alleged misdeeds on mla vijay mishra threaten to self immolation

मुकदमा वापस लेने के लिए किया जा रहा परेशान

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र ने न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी कराया। एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस हीलाहवाली कर रही है। विजय मिश्रा के गुंडों ने पुलिसवालों को उसके घर भेजा। उन लोगों ने मुझे मारा पीटा और टार्चर किया। उसके भाई के ऊपर मुंबई में रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जबकि उसका भाई कभी मुंबई गया ही नहीं। युवती ने आरोप लगाया कि उसे परेशान इसलिए किया जा रहा है, जिससे वह परेशान होकर विधायक के ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस ले ले।

विधायक विजय मिश्रा पर है रेप करने का आरोप

बता दें, युवती ने विधायक विजय मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था। युवती का यह भी आरोप है कि जिन लोगों को विधायक ने उसे घर छोड़ने के लिए भेजा, उन लोगों ने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में उसने गोपीगंज थाने में विधायक, उनके पुत्र और पौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक के बेटे को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरे आरोपी ज्योति प्रकाश मिश्र उर्फ विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन उसको भी कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+