UP Bhadohi: रात में गंगा किनारे पहुंचे तीन दोस्त, फिर नहाने के लिए लगाई छलांग, दो लापता, तलाश में जुटी NDRF
UP Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में रात में गंगा में स्नान करने के लिए दो युवक कूदे और डूब गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे गोताखोरों द्वारा काफी देर तक उनकी तलाश की जाती रही लेकिन वह नहीं मिले।
रविवार सुबह में एनडीआरएफ के जवानों को बुलाना पड़ा एनडीआरएफ और गोताखोर तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका उनका पता नहीं चल पाया है। वहीं मामले को लेकर दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी में स्थित गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण हो रहा है। पुल अभी अधूरा बना हुआ है। शनिवार की देर रात 21 वर्षीय आकाश पांडेय निवासी सीतामढ़ी और 24 वर्षीय विष्णु सिंह निवासी प्रयागराज हंडिया और ऋषभ सिंह निवासी बारीपुर निर्माणाधीन पीपा पुल पर आए थे।
ऋषभ ने बताया कि रात करीब 10 बजे पीपा पुल पर पहुंचने के बाद आकाश और विष्णु गंगा नदी में नहाने के लिए कूदे उसके बाद बाहर नहीं निकले। ऋषभ द्वारा ही दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया। रात में ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू हुई लेकिन देर रात तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद रात अधिक होने पर पुलिस टीम और गोताखोर लौट गए।
रविवार सुबह में एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ टीम भी वहां पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
घटनास्थ पर कोइरौना थानाध्यक्ष गीता राय और पुलिस टीम सहित एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। पुलिस द्वारा बताया गया कि निर्माण दिन पीपा पुल के समीप दोनों के जूता कपड़ा और मोबाइल आदि मिले हुए हैं। खोजबीन की जा रही है अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications