भदोही: 32 वर्षीय महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला और उसके पति ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए गोपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bhadohi: Four accused physical attack with woman

आरोपियों ने बनाया था अश्लील वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई की दोपहर को वह आम के बगीचे में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। उसी समय बगीचे में मौजूद सोनू बिंद, दीपक सिंह, अच्छेलाल और माधव यादव ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो अपने फोन में बना लिया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

डर के चलते पति को नहीं बताई थी बात

डर के चलते महिला ने गैंगरेप की बात अपने पति को नहीं बताई थी। हालांकि जब घटना का पता चला तब महिला के पति ने 28 मई गुरुवार को गोपीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, ज्ञानपुर के क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति की तहरीर पर अ.स. 133/20 धारा 376 डी, 506 आईपीसी व 3 (2) एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+