UP News: सपा विधायक और उनकी पत्नी पर एक और केस दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
UP News: समाजवादी पार्टी के भदोही सदर से विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके पहले भी श्रम विभाग द्वारा सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
न्यायालय बाल कल्याण समिति पीठ के आदेश पर सपा विधायक उनके पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विधायक और उनकी पत्नी पर किशोरी से काम कराने और बंधुआ मजदूरी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में नोटिस जारी करते हुए एमएलए से जवाब भी मांगा गया है।

दरअसल, सपा विधायक के आवास में बीते 8 सितंबर को एक नाबालिक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या किए जाने के बाद इस मामले में डीएम द्वारा जांच टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा जांच पड़ताल में पता चला कि नौकरानी को प्रताड़ित किया जाता था।
इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा जो रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें सपा विधायक और उनकी पत्नी द्वारा किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम किया गया था। ऐसे में सपा विधायक और उनकी पत्नी पर बीएनएस की धारा 108 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके पहले श्रम विभाग द्वारा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि अब दूसरा मुकदमा एएचटी के एसआई हरिद्वार पांडे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर 17 साल की है किशोरी नौकरानी का काम करती थी। बीते 8 सितंबर की रात में उसने विधायक के आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह उठने पर इस मामले की जानकारी हुई।
मामले की जानकारी होने के बाद विधायक और उनके परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से लटक रही नौकरानी की लाश का उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी।
पुलिस द्वारा किशोरी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया था। इसके अलावा एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नौकरानी की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई। पाया गया कि विधायक द्वारा नाबालिग से अपने आवास में काम कराया जा रहा था।
नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने के मामले में सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications