भदोही अग्निकांड : एक के बाद एक अब तक 15 लोगों की हुई मौत, अभी और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

भदोही अग्निकांड में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इस घटन में एक के बाद एक अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, डाक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है

भदोही जिले के औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में लगे आग के बाद घायल हुए लोगों की एक एक कर मौत होती जा रही है। बुधवार रात में भी इस हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर अब तक कुल 15 लोगों की इस हादसे में जान जा चुकी है। जारी सूचना में बताया गया कि औराई थाने के उचेठा गांव के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी किरण सिंह (40) औराई हादसे में करीब 70 फ़ीसदी से अधिक जल गई थी। उन्हें बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की रात्रि में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद भदोही जिला अधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की गई।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा की जा रही मदद

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा की जा रही मदद

घटना में झुलस कर घायल हुए लोगों की बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी गौरव राठी द्वारा जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से मदद करने की अपील की गई थी। इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिले के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक स्कूल कालेज संचालक और अन्य लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए का चेक दिया है। इसके पहले भी अपने वेतन से उन्होंने एक लाख रुपए सहायता राशि दी थी। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख औराई के नेतृत्व में 1.25 लाख, ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर के नेतृत्व में एक लाख और ब्लॉक प्रमुख भदोही के नेतृत्व में एक लाख रुपए दान में मिले। इसी तरह अन्य समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों और संस्था संचालकों द्वारा दान दिया जा रहा है।

पांच दर्जन से अधिक लोगों का चल रहा उपचार

पांच दर्जन से अधिक लोगों का चल रहा उपचार

मालूम हो कि भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत नरथुआ गांव में नवरात्र में बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई थी। आग लगने के दौरान उस पंडाल में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना में 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से जल गए थे जिसमें घटना की रात में ही चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि बाकी लोगों का वाराणसी के बीएचयू दीनदयाल और कबीर चौराहा कथा प्रयागराज और भदोही के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती लोगों के उपचार करें चिकित्सकों का कहना है कि मौत के आंकड़े अभी भी बढ़ सकते हैं।

इतने लोगों की अब तक हो चुकी है मौत देखें लिस्ट

इतने लोगों की अब तक हो चुकी है मौत देखें लिस्ट

  1. अंकुश सोनी उम्र 12 वर्ष
  2. जया देवी उम्र 45 वर्ष
  3. नवीन उम्र 10 वर्ष
  4. आरती देवी उम्र 48 वर्ष
  5. हर्षवर्धन/सुजल उम्र 08 वर्ष
  6. शिवपूजन उम्र 70 वर्ष
  7. राम मूरत उम्र 65 वर्ष
  8. सीमा पत्नी अवधेश ,उम्र 25 वर्ष
  9. मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष
  10. अशोक यादव पुत्र लाल जी यादव 35 वर्ष
  11. प्रियल पुत्री अवधेश, उम्र 16 वर्ष
  12. प्रीति पुत्री नन्दलाल उम्र 17 वर्ष
  13. शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार उम्र 17 वर्ष
  14. नित्या पुत्री संजय, उम्र एक वर्ष
  15. किरण सिंह पत्नी संजय सिंह उम्र 40 वर्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+