संतकबीरनगर: युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, तीन नामजद, गांव में तनाव
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेहिया खुर्द गांव में दबंगों ने एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता ने पड़ोस के कुछ लोगों पर नामजद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छत पर टहल रहा था युवक
नेहिया गांव निवासी अश्वनी सिंह उर्फ सोनू 24 पुत्र रामसिंह गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपने छत पर टहलकर फोन से बात कर रहा था। उसके पिता और माता नीचे बैठे थे। इसी बीच उसके तेज से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। बेटे की पत्थरों से कूच-कूच कर बेरहरमी से उसकी हत्या कर दी गई थी।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजनों ने इस मामले में पड़ोसियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है।












Click it and Unblock the Notifications