संतकबीरनगर: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पूरी तरह से जल चुकी विवाहिता ने बयान देकर सबको चौंका दिया। इलाज के दौरान गंभीर हालत में झुलसी विवाहिता की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। मामला दुधारा थाना क्षेत्र के छोटका पुरवा गांव का है।

ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही स्थानीय दुधारा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन इस मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

क्या कहते हैं एसपी
मामले में एसपी आकाश तोमर ने कहा कि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपों की जांच कराने के साथ जो भी न्यायसंगत होगा उसका पालन कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications