संतकबीरनगर में खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही कैसरबाग डिपो की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Three people died in a road accident in Sant Kabir Nagar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। बुधवार सुबह पांच बजे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हासदे में बिहार के मधुबनी जिले के निवासी 25 वर्षीय ओम प्रकाश की मौत हो गई। दो अन्य मृतक यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा परिवहन निगम के बस चालक सीतापुर जनपद के बिसवां निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार, शाहजहांपुर के कांट गांव के निवासी राजीव, गाजीपुर जिले के इंदिरा नगर के निवासी सौरभ गुप्त, बिहार के मोतीहारी जिले के निवासी सुनील कुमार घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय (डीसीएच) में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे जाम हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी- इंडस्ट्रियल एरिया बलराम पाण्डेय व अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से जाम हटवाया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन चालू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+