संतकबीर नगरः मां के शव को लेकर थाने पहुंची बेटी फिर कहा-पिता को गिरफ्तार करो

संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाने में अपनी मां की लाश के साथ बेटी पहुंची और पुलिस से गुहरा लगाई की उसके हत्यारे पिता को गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, यह पूरा मामला धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव का है, जहां पर जहरीला पदार्थ खाने के चलते आरती नाम की महिला की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

santkabir nagar daughter recahed police station with mother dead body

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका और उसके पति के बीच आपसी कलह चलती रहती थी और कारण है कि उसने जहर खाकर जान दे दी। महिला को गंभीर हालत में पहले सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परजिन जब जिला अस्पताल ले गए तो वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला को गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर थाने पर लाए।

वहीं इस मामले में मृतका आरती की बेटी ने अपने पिता विजय पर मां को मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में मृतका के पति विजय ने भी पुलिस से डेडबॉडी के पोस्टमार्टम की अपील करते हुए खुद को बेकसूर बताया है। वहीं इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+