राष्ट्रपति कोविंद ने संत कबीर नगर में किया 3 परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने कहा-लगाएं पेड़
संत कबीर नगर, 05 जून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को संत कबीर नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीन बड़ी परियोजाओं का लोकार्पण किया। राष्ट्रपति ने संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान, स्वदेश दर्शन योजना और मगहर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान राष्ट्रपति ने कहा, 'संत कबीर ने सदैव इस बात पर बल दिया कि समाज में कमजोर वर्ग के प्रति संवेदना और सहानुभूति रखे बिना मानवता की रक्षा नहीं हो सकती। उनका पूरा जीवन मानव धर्म के लिए समर्पित रहा है।' इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी राष्ट्रपति के कर-कमलों से 3 बड़ी परियोजानाओं का लोकार्पण हुआ है। पहला- संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान को ₹31.49 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
दूसरा- स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत इंटरप्रेटेशन सेंटर को ₹17.61 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और कबीर निर्माण स्थली, मगहर के सौंदर्यीकरण पर भी 37.66 लाख रुपये खर्च हुआ है। देश के अंदर ऐसे अनेक स्थलों के सौंदर्यीकरण और उनको उनकी पहचान प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम देश में चल रहे हैं। सीएम ने कहा कि पर्यटन से रोजगार की असीम संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। काशी धाम बनने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
सीएम कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें। सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। मगहर में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब नदी प्रदूषण से मुक्त है। जल है तो कल है।












Click it and Unblock the Notifications