यूपी: घाघरा नदी में नाव पलटने से 18 लोग डूबे, चार महिलाएं लापता

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार सुबह घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। नाव में 18 लोग सवार थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने 14 लोगों को बचा लिया। जबकि चार महिलाएं अभी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन घाघरा नदी के तट पर पहुंच गया।

people drowned as boat capsizes in Ghaghra river

जानकारी के मुताबिक, धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग आज सुबह डोंगी नाव पर सवार होकर घाघरा नदी के दो भागों में विभक्त रेता में बोई गई धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। घटना में सभी लोग डूब गए। हालांकि डूबने वालों में से 14 लोग को गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि चपरा पूर्वी और बालमपुर की दो-दो महिलाएं लापता हो गईं।

तहसीलदार वंदना पांडेय ने बताया कि बालमपुर की माया व रेखा और चपरा पूर्वी की रूपा और कविता लापता हो गईं हैं। स्थानीय गोताखोर चारों की तलाश करने में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ एके पांडेय, एसओ रणधीर मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर डूबे लोगों की तलाश करवाने में जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+