Sant Kabir Nagar: जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या,चाकू से कई बार किया वार
संत कबीर नगर जिले के बेलहर खुर्द गांव में शनिवार को जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। उसने गरीबउल्लाह पर चाचा गरी पर चाकू से कई बार लगातार वार किया।
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले के बेलहर खुर्द गांव में शनिवार को जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। उसने गरीबउल्लाह पर चाचा गरी पर चाकू से कई बार लगातार वार किया। गंभीर रुप से घायल चाचा की मौत हो गयी। घायल को परिजन लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गयी हैं।

जानकारी के मुताबिक, बेलहर गांव के रहने वाले गरीबउल्लाह भवन निर्माण करा रहे हैं। उनके भतीजे इश्तेहार ने इस पर आपत्ति की। दोनों में देखते-देखते विवाद बढ़ गया। इसी बीच भतीजे ने चाचा पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आस-पास के लोग जब तक उसे पकड़ते तब तक वह फरार हो गया। परिजन घायल को मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी राजीव यादव ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई।
जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एक अन्य मामले में कोतवाली खलीलाबाद के मंझरिया गंगा गांव के किशुन ने भाई व पुत्रों पर मारने का आरोप लगाया है। पत्नी को भी इन्होंने मारा-पीटा है।












Click it and Unblock the Notifications