दिवाली की रात हुआ बड़ा हादसा, सऊदी से लौटे दो युवकों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर में दी ​दिवाली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लोग सऊदी अरब से कमा कर घर लौट रहे थे। तीन लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। खलीलाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

five people lost life in road accident in sant kabir nagar

सऊदी अरब से लौटे थे लोग

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित करमहा गांव के रहने वाले अमजद अली का 25 वर्षीय बेटा अमरुद्दीन सऊदी अरब में काम करता था। उसके दो बड़े भाई गुलाम अली और नौशाद अली भी सऊदी अरब में ही साथ रहते हैं। अमरुद्दीन, कुशीनगर के कपूर पिपरा गांव निवासी अरमान (27) के साथ सऊदी अरब से शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। उसका छोटा भाई अफजल अली उर्फ गोलू (21) एक कार से उसे लेने एयरपोर्ट पहुंचा था। उसके साथ गांव का ही रियाज अहमद उर्फ मुन्ना (28) और हिरन्दापुर गांव का आस मोहम्मद भी अमरूद्दीन और अरमान को रिसीव करने गए थे।

कार में सवार होकर जा रहे थे घर

ये सभी लोग लखनऊ एयरपोर्ट से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे बस्‍ती में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इतनी ही देर में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। घायल अरमान को अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में अरमान ने पुलिस को सबके घर का मोबाइल नंबर दिया। उधर, जैसे ही अरमान अस्पताल पहुंचा, उसने भी दम तोड़ दिया। खलीलाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+