UP: घर वाले बारात निकालने की कर रहे थे तैयारी, युवक ने गांव की लड़की के साथ कर दिया यह काम
संत कबीर नगर जिले के रहने वाले एक युवक ने अपनी बारात निकलने से पूर्व अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया है। इसके बाद छोटे भाई की बारात निकाली गयी।

Gorakhpur News: बस्ती मंडल के संत कबीर नगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बारात निकलने से पूर्व गांव की अपनी प्रेमिका से विवाह कर लिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। जब मामला शांत नहीं हुआ तो मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी धनघटा क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ था। लड़के के घर में सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। बारात कब और कैसे निकलेगी इस पर चर्चा कर रहे थे। बारात आज यानी रविवार को ही जानी थी। लेकिन इससे पूर्व युवक ने अपने गांव की रहने वाली लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया । ये दोनों काफी समय एक दूसरे को प्रेम करते थे।
बेटे के दूसरी लड़की से विवाह करने की बात सुन पिता व घर के अन्य सदस्य अवाक रह गए। इस विवाह का विरोध करने लगे। लेकिन लड़का भी अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। परिजनो के लाख समझााने के बाद भी जब वह नहीं माना तो मामला कोतवाली पहुंचा। लेकिन दोनों बालिग हैं इसलिए दबाव नहीं बनाया जा सका। युवक की प्रेमिका ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से युवक से प्रेम संबंध और शादी की जानकारी दी और अपने घर वालों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद परेशान परिजनों ने युवक के छोटे भाई का विवाह करने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications