शराबी ने रेलवे ट्रैक पर रखी थी साइकिल, टुकड़े-टुकड़े कर खरीदना चाहता था शराब, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद में 5 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखी हुई मिली थी। संयोग अच्छा था कि इस दौरान लोको पायलट की निगाह साइकिल के ऊपर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन को रोक दिए जाने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इस मामले में पुलिस द्वारा मंगलवार को एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद शराबी ने जो सच्चाई बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

bicycle on the railway track

Recommended Video

    शराबी ने रेलवे ट्रैक पर रखी थी साइकिल, टुकड़े-टुकड़े कर खरीदना चाहता था शराब, ऐसे खुला राज

    दरअसल, घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान जांच में प्रवीण चौहान नमक शख्स का नाम सामने आया। उसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार करने के बाद पकड़े गए आरोपी से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयां किया। उसने कहा कि वह शराब पीने का आदी है और शराब पीने के लिए ही उसने साइकिल को रेलवे ट्रैक पर फेंका था।

    पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह साइकिल को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जिससे की ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाए और साइकिल टुकड़े में बंट जाए। साइकिल टुकड़े-टुकड़े हो जाने के बाद वह आसानी से उसे किसी दुकान पर बेच देता। साइकिल के टुकड़े बेचने के बाद जो रुपए मिलता उससे वह शराब खरीद कर पी लेता।

    फिलहाल, पकड़े गए शख्स द्वारा रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखे जाने के चलते साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बच गई थी। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रवीण चौहान को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+