UP News: संभल में अज्ञात वाहन ने तीन भाइयों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में रविवार रात्रि में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचल दिया जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिए।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और संभल-गवां मार्ग पर जाम लगा रहे मृतकों के परिजनों को किसी तरह शांत कराई। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार वहान की तलाश की जा रही है।

यह पूरी घटना संभल जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग का है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी 42 वर्षीय भूरे, अपने छोटे भाई 40 वर्षीय हरिकेश और चचेरे भाई 48 वर्षीय कल्याण के साथ सादात बाड़ी स्थित खेत में काम करने के लिए गए थे।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सादात बाड़ी में उनकी पुस्तक जमीन है। इस जमीन पर मृतकों के परिजनों द्वारा खेती-बाड़ी की जाती है। रविवार को खेती-बाड़ी का काम पूरा करने के बाद तीनों भाई बाइक से वापस लौट रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया।
तीनों भाइयों की मौत होने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और जाम लगा दिए। वही ग्रामीणों द्वारा सड़क पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद चार थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने सबको कब्जे में ले लिया लेकिन जाम लगा रहे लोगों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र द्वारा मीडिया को बताया गया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन भाइयों की मौत हो गई है। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिजन सड़क पर जाम लगाए हैं जिन्हें समझने का प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications