Sambhal News: संभल हिंसा के 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
Sambhal News: उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज किए हैं। पुलिस को अभी कई लोगों की तलाश है।
सम्भल के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि विगत 24 नवंबर को सम्भल मैं हिंसात्मक घटनाओं के संदर्भ में मंगलवार को 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । इन लोगों के नाम शोएब, सुजाउद्दीन, मो आजम , अजहरुद्दीन , साहत , जावेद और मुस्तफा है।

Gorakhpur News: DDU University और अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस यूएसए के बीच हुआ यह समझौता,होंगे ये फायदे
अब तक इस घटना मैं 47 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 91 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई है। सर्विलांस और सोशल मीडिया के माध्यम से इन पर नजर रखी जा रही है । अब तक इस प्रकरण मैं 11 एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है कुछ प्रकरणों मैं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है सभी प्रकरणों मैं काल डिटेल और सी सी टी वी के माध्यम से साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications