UP News: तय शादी में आई रुकावट, लेकिन पहली मुलाकात में हुआ लड़का-लड़की को प्यार, हुई लव मैरिज
UP News: कहते हैं भगवान जोड़ियां बनाकर भेजता है। शादी करने में कई रुकावटें आ सकती हैं लेकिन जिससे शादी होनी होती है उसकी शादी हो ही जाती है, तरीका कोई भी हो।
ऐसा ही एक मामला संभल जनपद से आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि संभल जिले के जुनावई इलाके की रहने वाली एक लड़की की शादी रजपुरा इलाके के बरौरा गांव निवासी युवक के साथ परिजनों ने तय की।

शादी तय करने के बाद लड़का लड़की दोनों मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसी बीच सबकुछ तय हो जाने के बाद दहेज की बात हुई तो कम दहेज मिलने के चलते लड़का पक्ष में शादी करने से इनकार कर दिया।
मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो जाने के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बात करते थे। बातचीत का सिलसिला दोनों के बीच काफी समय से चला आ रहा था। इसी बीच दोनों ने मिलने की योजना बनाई। ऐसे में युवक ने रात में उसे मिलने के लिए खेरिया उत्तम में पहुंचा। रात में प्रेमी प्रेमिका मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद पहले लड़की के घर वालों को सूचना दी गई। लड़की के घरवालों ने लड़के के घरवालों को फोन करके मौके पर बुलाया। उसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग वहां जुटे।
दोनों पक्षों के लोगों में काफी देर तक बातचीत हुई। बातचीत के बाद मौजूद लोगों ने लड़की और लड़के की राय जानी तो दोनों ने कहा कि दोनों शादी करना चाहते हैं। ऐसे में मौजूद लोगों ने रात में ही दोनों की शादी कर दी। इस शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications