UP News: पिता ने खरीदा चूहे मारने की दवा, चूरन समझकर खा लिया बेटा, फिर दोनों भागे अस्पताल और
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संभल जनपद में चूहे मारने की दवा खरीद कर एक पिता अपने घर लाया। दवा घर लाने के बाद उसका बेटा उसे चूरन समझ कर खा लिया। उसके बाद भागते हुए पिता पुत्र अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने के बाद बेटे ने डॉक्टर से कहा कि डॉक्टर साहब मैं जहर खा लिया है मुझे बचा लीजिए। उसने कहा कि मैं मरना नहीं चाहता हूं। युवक ने डॉक्टर से बेड के बारे में पूछा उसके बाद खुद ही जाकर बेड पर लेट गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह पूरा मामला संभल जान पद के कैलादेवी क्षेत्र के रायपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले प्रताप सिंह के घर में काफी संख्या में चूहे थे। ऐसे में उन्होंने बाजार से चूहे मारने की दवा खरीदी। दवा खरीदने के बाद वह अपने घर लेकर आए।
रविवार को उनका 26 वर्षीय बेटा सत्येंद्र उसे चूरन समझ कर खा लिया। पिता का कहना है कि उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी ऐसे में वह चूहे मारने की दवा को समझ नहीं पाया। पिता को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर संभल जिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने के बाद सत्येंद्र चिल्लाते हुए अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की तरफ पहुंचा। उसके पीछे-पीछे उसके पिता भी चूहे मारने वाली दवा का पैकेट लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर को दिखाया कि उनके बेटे ने यही दवा खाई है।
इधर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के बाद युवक खुद ही बेड पर लेट गया और डॉक्टर से बोला कि जल्द ही मेरा इलाज शुरू करिए मैं मरना नहीं चाहता हूं। डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा युवक के पिता से पूछताछ की गई। इस बारे में थाना प्रभारी संदीप बालियान द्वारा बताया गया कि युवक के पिता का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है और वह गलती से चूहा मारने की दवा खा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications