Hijab Ban पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो बढ़ेगी आवारगी'

Hijab Ban पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'लड़कियां बेपर्दा होकर घूमेंगी तो बढ़ेगी आवा

Hijab Ban: कर्नाटक में हिजाब बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की अलग-अलग राय वाला फैसला आने के कारण हिजाब विवाद मामला बड़ी बेंच के पास भेज दिया गया है। फैसला आने तक कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पर बैन रहेगा। तो वहीं, हिजाब बैन को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है और नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। हिजाब को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है।

SP MP Shafiqur Rahman Burke gave a big statement on hijab ban

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति | Passed Away |वनइंडिया हिंदी*News

    हिजाब बैन मामले पर बोलते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, 'अगर हिजाब हटाया जाएगा तो लड़कियां बेपर्दा होकर घूमेंगी और आवारगी बढ़ने से हालात बिगड़ेंगे।' हिजाब पर बैन लगता है तो न सिर्फ इस्लाम को बल्कि समाज को भी नुकसान होगा। हमें उम्मीद है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सही फैसला करेगा। इस दौरान शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। इससे पहले विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि औलाद इंसान नहीं कुदरत पैदा करती है।

    कर्नाटक हिजाब बैन पर दोनों जजों की राय अलग-अलग
    कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। हांलाकि, बेंच में शामिल न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की कोर्ट ने अगल-अलग राय दी थी। ऐसे में मामले को अब सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ के पास भेज दिया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाओं को खारिज कर दिया, जबकि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने हिजाब को सही ठहराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+