'अखिलेश से डरने वाले नहीं हैं, पार्टी चाहे तो मुझे निकाल दे', निकाय चुनाव को लेकर Shafiqur Rahman Barq ने कहा
संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बगावती तेवर दिखाए हैं। कहा कि वे अखिलेश और पार्टी से नहीं डरते। पार्टी चाहे तो उन्हें निकाल भी सकती है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Shafiqur Rahman Barq News: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है। शुक्रवार को कई सपा नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस बीच संभल से सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं।
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि वे अखिलेश यादव और पार्टी से नहीं डरते। पार्टी चाहे तो उन्हें निकाल भी सकती है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पडेगा। बर्क ने कहा कि वे डर कर काम नहीं करते।
शफीकुर्रहमान बर्क ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर कहा कि अखिलेश ने इंसाफ नहीं किया। उन्होंने आजाद को लड़ाने का वादा किया था, बावजूद इसके रुखसाना इकबाल को टिकट दे दिया। वे जो कर रहे हैं आवाम के लिए कर रहे हैं।
बर्क ने अखिलेश को आईना दिखाते हुए कहा कि काम ईमानदारी से करो अगर नहीं करोगे तो हम में टकराने की ताकत है। हम सब कुछ कर सकते हैं। दरअसल, शफीकुर्रहमान बर्क गुरुवार की रात सपा विधायक इकबाल महमूद के गृहक्षेत्र मियां सराय पहुंचे।
Recommended Video

बर्क यहां सपा विधायक की पत्नी रुखसाना इकबाल के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे फरहाना को चुनाव लड़ा रहे है। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अखिलेश यादव और शहर विधायक इकबाल महमूद को चुनौती दी है।'
इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सपा काहे का नोटिस देगी वे आवाम का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को आईना दिखाते हुए कहा कि जो भी करो ईमानदारी से करो अगर ईमानदारी से नहीं करोगे तो उनमें टकराने की ताकत है।












Click it and Unblock the Notifications