यूपी के सम्भल में बस और गैस टैंकर की टक्कर, 7 लोगों की मौत

Accident in Sambhal: संभल। खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से है, यहां बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौक हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए है और राहत व बचाव कार्य में जुट गए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ है।

Recommended Video

    UP के Sambhal में भीषण सड़क हादसा, Bus और Tanker में भिड़ंत, 7 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
    Seven people killed in collision between a bus and a gas tanker truck in Sambhal

    जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ डिपो की बस और गैस टेंकर के बीच बुधवार सुबह करीब 10 बजे धनारी थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव के निकट यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोजवेज बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कैंटर का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्र के अलावा कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। तो वहीं, संभल के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग ने हाईवे के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

    एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी भी कैंटर में चालक का शव फंसा हुआ है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से सात शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी कई और के मरने की संभावना पुलिस ने बताई है। राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। तो वहीं, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

    कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट
    कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है। इस हादसे का कारण विजिबिलिटी कम होन होना बताया जा रहा है। दरअसल, टैंकर गैस लेकर अलीगढ़ की तरफ से मुरादाबाद जा रहा था, जबकि रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। मानकपुर की मढैया के निकट कैंटर ने गन्ने से लदी ट्राली से साइड लिया। कोहरा तेज था और चालक ने स्पीड बढ़ाकर ओवरटेक क‍िया। उसी समय मुरादाबाद की तरफ से अलीगढ़ जा रही सरकारी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+