Sambhal: मच्छर से परेशान हुई गर्भवती पत्नी तो पति ने UP Police से ट्वीट, फिर हुआ कुछ ऐसा
Sambhal News: संभल के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती एक गर्भवती महिला को मच्छर सता रहे थे। तो पति ने यूपी पुलिस को ट्वीट किया। ट्वीट पर यूपी पुलिस से मदद मांगी, जिसपर पुलिस ने मॉर्टिन कॉइल युवक को सौंपी दी।

Sambhal News: संभल जिले से एक बेहद रोचक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को मच्छरों ने काटा तो युवक ने आधी रात को ही यूपी पुलिस को ट्वीट करके मदद मांग ली। जिसके बाद पुलिस मुख्यालस से निर्देश मिलते ही डॉयल 112 पुलिस कर्मी मच्छरों से निदान का सामान लेकर खुद हॉस्पिटल पहुंची और मच्छरों से बचाव का सामान युवक को दिया।
अक्सर यूपी पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है, लेकिन मंगलवार को चंदौसी अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के लिए पुलिस संकटमोचक साबित हुई। दरअसल, यह मामला संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के राज मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, असद ने अपनी गर्भवती पत्नी को दर्द होने पर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। आधी रात में युवक की गर्भवती पत्नी को मच्छरों ने सताया। मच्छरों से निजात पाने के लिए असद ने आनन-फानन में यूपी पुलिस और संभल पुलिस को ही ट्वीट कर डाला।
असद ने ट्वीट करते हुए पुलिसकर्मियों से मच्छर भगाने वाली क्वायल की मांग कर दी। असद ने यूपी पुलिस के 112 और संभल पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा,
मेरी पत्नी ने चंदौसी के हरि प्रकाश नर्सिंग होम में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। लेकिन, मेरी पत्नी यहा पर दर्द से पीड़ित है। यहां बहुत ज्यादा मच्छर भी काट रहे है। कृपया मुझे तत्काल मॉर्टिन कॉइल उपलब्ध कराई जाए।
इसके बाद यूपी पुलिस के 112 ट्विटर अकाउंट से युवक को रिप्लाई किया गया। रिप्लाई के कुछ देर बाद संभल जिले की डॉयल 112 की पीआरवी 3955 मॉर्टिन कॉइल लेकर अस्पतल पहुंच गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्वीट करने वाले युवक असद खान को मच्छों से निजात दिलाने के लिए मॉर्टिन कॉइल युवक को सौंपी दी। पुलिस द्वारा मॉस्किटो क्वायल लेकर पहुंचने पर असद ने यूपी पुलिस का आभार जताया।
वहीं, असद का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, यूपी पुलिस ने भी युवक का वीडियो अपलोड किया है। इसमें लिखा, यूपी में माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान। वीडियो में असद यूपी पुलिस को धन्यवाद देता नजर आ रहा है। यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, असद का कहना है कि उस समय रात के 2.45 बज रहे थे तो मैंने सोचा कि भाई को फोन तो नहीं किया जा सकता है।
Recommended Video

असद की मानें तो मुझे यूपी पुलिस को ट्वीट करने का विचार आया। मेरे ट्वीट करते ही कुछ ही देर में दूसरी से मुझे फीडबैक मिल गया। तुरंत ही शिकायत को स्वीकार किया और पुलिस मौके पर आई और मुझसे मेरी जरूरत के बारे में पूछा गया।












Click it and Unblock the Notifications