Sambhal News: विवादों के बाद संभलीं महक और परी, अब पॉजिटिव और कॉमेडी वीडियो से करेंगी नई शुरुआत
Sambhal News: संभल जिले की रहने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर्स महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। गाली-गलौज और भद्दे वीडियो की वजह से विवादों में आई यह जोड़ी अब सुधरने की राह पर चल पड़ी है।
पुलिस की सख्ती और कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों बहनों ने यह तय किया है कि अब वे समाज को कुछ अच्छा दिखाएंगी। सोशल मीडिया की दुनिया में अब उनका मकसद वायरल होने से ज्यादा वीडियो के माध्यम से समाज पर असर छोड़ने का होगा।

महक और परी का कहना है कि उन्हें अब एहसास हो चुका है कि लोकप्रियता के चक्कर में उन्होंने जो रास्ता चुना था, वह गलत था। वे अब अपनी पहचान बदलना चाहती हैं और दर्शकों के बीच एक नई छवि पेश करने को तैयार हैं।
धार्मिक वीडियो से अश्लीलता तक, अब वापसी की कोशिश
दोनों बहनों द्वारा बताया गया कि शुरुआत में दोनों बहनें धार्मिक और शिक्षाप्रद वीडियो बनाती थीं। लेकिन जैसे ही व्यूज कम मिले, उन्होंने भाषा और अंदाज़ को आक्रामक बना दिया। इससे व्यूज तो बढ़े मगर विवाद भी पीछे-पीछे चला आया।
गाली-गलौज वाले वीडियो वायरल हुए पर जल्द ही मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आरोप लगने और गिरफ्तारी के बाद दोनों को अंदाजा हुआ कि जो उन्हें मज़बूती दे रहा था वही उनकी पहचान के लिए खतरा बन गया है।
परिवार की नाराजगी और समाज का दबाव
महक और परी ने बताया कि उनके माता-पिता इस तरह की वीडियो से पहले से ही नाखुश थे। कई बार मना किया गया लेकिन सोशल मीडिया की चमक ने उनकी आंखें बंद कर दी थीं। अब पुलिस केस के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है।
परिवार ने सख्त नाराजगी जताई है और दोनों बहनों से भविष्य में साफ-सुथरा कंटेंट बनाने का वादा लिया है। महक-परी का कहना है कि अब वे अपने घरवालों और समाज के भरोसे को दोबारा जीतना चाहती हैं।
दोस्त नहीं बहनें हैं ये दोनों
सोशल मीडिया पर महक और परी की जोड़ी को देख कई लोग उन्हें सिर्फ दोस्त मानते थे। जबकि असल में ये दोनों सगी बहनें हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही दोनों मिलकर वीडियो बनाती रही हैं।
परी ने कहा कि दर्शकों को अब यह भी दिखाना है कि रिश्ते की गरिमा बनाए रखते हुए भी अच्छा और सकारात्मक कंटेंट तैयार किया जा सकता है। भविष्य में भी दोनों साथ ही काम करती रहेंगी।
अब कॉमेडी और प्रेरणात्मक वीडियो पर फोकस
महक और परी ने कहा कि अब वे सोशल मीडिया को एक ज़िम्मेदारी की तरह लेंगी। उनका अगला कदम कॉमेडी और सामाजिक संदेश वाले वीडियो की ओर होगा जिससे लोग हंसें भी और सोचें भी।
उनका मानना है कि व्यूज भले कम आएं लेकिन सम्मान बना रहना ज़्यादा ज़रूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों से भी अपील की है कि उनके अकाउंट बंद न किए जाएं क्योंकि अब वे सकारात्मक बदलाव के साथ लौट रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications