'शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां ज्यादा आवारगी करेंगी', सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान

संभल, 17 दिसंबर: महिलाओं की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान सामने आया है। बर्क ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा आवारगी करेंगी। बता दें, गुरुवार को कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की उम्र सीमा लड़कों के बराबर यानी 21 साल करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Samajwadi Party MP Shafiqur Rahman Barq Statement on Women Marriage Age

विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं शफीकुर्रहमान बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21

बता दें, कैबिनेट की बैठक में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने से जुड़े एक बिल को मंजूरी मिल गई है। एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दिए गए अपने भाषण में लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र सीमा जल्द ही 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने के संकेत दिए थे। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे जुड़े बिल को संसद के इसी सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। शादी की उम्र सीमा बढ़ाने के लिए बाल विवाह क़ानून में संशोधन किया जाएगा। इस कानून में फिलहाल लड़कियों के शादी की उम्र सीमा 18 तय की हुई है।

कांंग्रेस नेता ने महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान

इससे पहले कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। रमेश कुमार ने कहा कि जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो। बयान को लेकर अब उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+