संभल: मंदिर में मिला पुजारी और उसके बेटे का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंदिर के पुजारी और उनके बेटे का शव मंदिर परिसर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों ने आत्महत्या करने शक है। मामले की जांच की जा रही है।

Priest and his son found dead at temple in sambhal

मामला संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रसूलपुर सराय का है। यहां शिव मंदिर पर अमर सिंह नाम के पुजारी और उनका पुत्र रहता था। पुजारी का नाम अमर सिंह उम्र 60 वर्ष है। बेटे का नाम जयवीर उम्र 21 वर्ष है। शुक्रवार की सुबह दोनों पिता-पुत्र के शव मंदिर में संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के गले पर निशान मिले हैं।घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन चल रही है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

बता दें, इससे पहले 27 अप्रैल की देर रात बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई थी। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। दोनों साधु शिव मंदिर की देखरेख और पुरोहित का काम करते थे। पुलिस मामले में एक नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+