झूला झूल रही दो सहेलियों पर आ गिरा घर का फाटक, एक की गई जान

Sambhal news, संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव निवासी सलोनी अपनी सहेली नेहा के साथ मंगलवार देर शाम उसके घर के दरवाजे पर लगे फाटक पर झूलकर खेल रही थी। तभी अचानक उनके ऊपर फाटक गिर गया जिसके नीचे दोनों दब गईं। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया है।

One girl died after a door collapsed in Sambhal

चकरपुर मेमोरी निवासी गुलाम मोहम्मद की पुत्री नेहा (13) और जरीफ की पुत्री सलोनी दोनों मंगलवार देर शाम खेल रही थीं। नेहा के दरवाजे पर बने फाटक पर दोनों झूलने लगीं तभी अचानक उनके ऊपर फाटक गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गई। किसी तरह उन्होंने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर गांव की ही शीला पत्नी वीरपाल ने उन्हें देख लिया और उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।

आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उन दोनों को फाटक के नीचे से निकाला तब तक उन दोनों सहेली छात्राओं में से नेहा की मौत हो चुकी थी। सलोनी गंभीर रूप से घायल थी परिजन घायल सलोनी को लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां से उसने गंभीर हालत देखते हुए सलोनी को मुरादाबाद रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, सलोनी की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

नेहा की मौत से परिवार में मचा कोहराम

जैसे ही परिजनों ने नेहा को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। नेहा की मौत पर मां आमना बेगम दहाड़े मार कर रोने लगीं। गुलाम मोहम्मद के तीन बच्चे थे जिसमें से नेहा सबसे बड़ी थी उसके बाद आस मोहम्मद और फिर मोहम्मद कैफ हैं। नेहा की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- इटावा में पुलिस ने किया अच्छा काम, गरीब बच्चों को दिखाई नुमाइश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+