संभल: डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर किया महिला का रेप, बनाया वीडियो

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इलाज के एि आई दलित महिला को डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं डॉक्टर ने रेप का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

doctor misdeeds woman at clinic makes video

गुर्दे में पथरी के दर्द की दवा लेने गई थी महिला

शर्मसार करने वाला ये मामला सदर कोतवाली इलाके के एक गांव का है। गुर्दे में पथरी के दर्द की दवा लेने को दलित महिला गांव के ही दूसरे समुदाय के डॉक्टर के पास उसके क्लीनिक गई थी। आरोप है कि डॉक्टर दरिंदा बन गया। उसने महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं फैसल नाम के डॉक्टर ने रेप का वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी डॉक्टर फरार

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रेप, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला को मेडिकल को भेजा है वहीं, आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+