यूपी: ठांय-ठांय बोलकर फेमस हुए दरोगा को मुठभेड़ में लगी गोली, ​सिपाही भी घायल

uttar pradesh news, संभल। उत्तर प्रदेश में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान बंदूक नहीं चलने पर 'ठांय-ठांय' कहकर मोर्चा संभालने वाले दरोगा एम कुमार अब एक मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। उन्हें बदमाशों ने असमोली थाना क्षेत्र में गोली मार दी। बता दें कि, सरकार ने एम कुमार को पुलिस का हौंसला बढ़ाने के लिए सम्मानित भी कराया था। मगर, अब गश्ती के दौरान एम कुमार बदमाशों के वार से जख्मी हो गए हैं।

Daroga M Kumar Injured in sambhal encounter, who fame for thain thain

गश्ती के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, संभल जिले में आलिया गांव में गश्ती के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जहां दोनों तरफ की फायरिंग में बदमाश और दरोगा को गोली लगीं। दूसरा मोर्चा असमोली में संभाला गया था। जहां मुड़भेड़ में बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर निवासी गाव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली अमरोहा के पैर में गोली लगी। यहीं, एम कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए।

Daroga M Kumar Injured in sambhal encounter, who fame for thain thain

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गश्ती के दौरान सिपाहियों को एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए थे। रोका तो पता चला वे बदमाश थे। बदमाशों ने ही पुलिस पर पहले फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, वह वहीं गिर गया।

एक दरोगा भी घायल
उधर, दरोगा को भी बदमाश की बंदूक से हाथ में छर्रे लगे। जिसके बाद सूचना के बाद हयातनगर व कोतवाली व थाना नखासा पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। एक बदमाश मोके से भाग गया। घायल बदमाश से तमंचा बरामद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+